मंगलवार, 13 नवंबर 2012

शुभ दीपावली





''दिन को होली रात दिवाली रोज़ मनाती मधुशाला'' 

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए-

ग़म में सही,ख़ुशी में सही 
जीसस यही, प्रीस्ट यही 
ईष्ट यही, अभीष्ट यही 
और कुछ होय न होय 
ज़िन्दगी में एटलीस्ट यही 
सोडा होय तो बड़ी ख़ुशी 
न होय तो नीट सही 
अंग्रेज़ी न होय तो न सही 
देसी वाली तो ज़रूर चही
रह जाती हैं बातें अनकही 
इसके बाद सब सुनै,हम कही 

न कोई बंधन होय 
न कोई नियम होय 
व्हिस्की होय या रम होय 
ठर्रा तो कम से कम होय
प्रभु इतनी दया बनाये रखना 
बस इतनी जेब में रक़म होय 

सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक बधाई... 

आप हमेशा हँसते रहें मुस्कुराते रहें।
चाहे जितना हम आपको पकाते रहें।। 
__________________________
निर्दोष दीक्षित 
---------------------------------------
( चित्र इन्टरनेट के सौजन्य से )

9 टिप्‍पणियां:

  1. आपको भी दीपावली की हार्दिक शुभकमनाएं |
    आपके इस प्रविष्टि की च्रचा कल (बुधवार-14-11-2012) को चर्चा मंच पर भी होगी | जरूर पधारें |
    सूचनार्थ |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद प्रदीप जी ..... चर्चा में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार ... अवश्य आऊंगा.

      हटाएं
  2. शुभकामनायें आदरणीय ||

    स्वागत अंतिम अंतरिम, आदत कहें विकल्प |
    हाथ गहे यह अंतत:, सोच थामती स्वल्प |
    सोच थामती स्वल्प, मगर शक्लें कुछ ऐसी |
    सुन्दर सुमुख सयान, चिड-चिड़ी तेरे जैसी |
    कभी पदोन्नति जन्म, लाटरी कबहूँ लागत |
    एक एक कर कई, पैग पी जाते स्वागत ||

    जवाब देंहटाएं
  3. शास्त्री जी बहुत-बहुत धन्यवाद.... आभार
    दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं स्वीकार करें।

    जवाब देंहटाएं
  4. जय बोतल माता की .....!!

    शुभकामनाएं ....!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हरकीरत जी धन्यवाद, आपको भी बधाई व शुभकामनायें...

      हटाएं
  5. रविकर जी लिंक-लिक्खाड़ पर आपने स्थान दिया इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.... आभार...
    दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं स्वीकार करें।

    जवाब देंहटाएं
  6. आप हमेशा हँसते रहें मुस्कुराते रहें।
    चाहे जितना हम आपको पकाते रहें।।

    दीपावली की हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  7. यही खूब चलता है ...
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं सहित ..

    जवाब देंहटाएं